फिरोजाबाद। शनिवार को दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। पहली घटना थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा की है, जहां 60 वर्षीय शांति देवी घर में पानी की मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना थाना नारखी क्षेत्र की पचवान कॉलोनी की है, जहां 54 वर्षीय किशन देवी ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी जान चली गई। दोनों ही मामलों में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शवों को अपने साथ घर ले गए। संवाद