फिरोजाबाद। उपदेश राणा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा ने सोमवार को होटल कांता में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि राम मंदिर निर्माण की तरह संवैधानिक तरीके से काशी और मथुरा में भी मंदिरों का निर्माण होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रामेश्वरम से गंगा जल लेकर 20 अगस्त को यात्रा की शुरुआत की जानी थी लेकिन सरकार ने अनुमति नहीं दी। यात्रा की शुरुआत 20 अगस्त को ही मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा में बने माता विजासन के मंदिर से की गई।
यात्रा का उद्देश्य राम मंदिर निर्माण की तरह संवैधानिक तरीके से काशी और मथुरा में भी राम मंदिर निर्माण होना चाहिए। यात्रा का समापन काशी में होगा, जो अयोध्या में रामलला के दर्शन करते हुए काशी पहुंचेगी। काशी में रामेश्वरम का जल चढ़ाया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान डा. अखिलेश शर्मा, उमेश शर्मा, अनुज गोयल, प्रशांत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।