फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तहसील प्रशासन ने मुक्त कराई 60 बीघा जमीन

Sat, 27 Jun 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराते तहसीलदार जसराना रवीश कुमार। फोटो स्वयं - फोटो : सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराते तहसीलदार जसराना रवीश कुमार। फोटो स्वयं
विज्ञापन
जसराना। ऊसर एवं बंजर जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर तहसीलदार मय राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान जमीन को कब्जा मुक्त कराया। मौजूद पुलिस एवं टीम को देख कोई भी विरोध नहीं कर सका। तहसीलदार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने दुबारा कब्जा किया तो प्राथमिकी दर्ज करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चिडरई पृथ्वीसिंह का गाटा संख्या 869 ऊसर एवं 960 बंजर के रूप में सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। दोनों गाटाओं में 60 बीघा जमीन है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम जसराना ने लेखपाल एवं कानूनगो से जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर तहसीलदार के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शनिवार को तहसीलदार रवीश कुमार, कानूनगो रामनिवास, लेखपाल देवेंद्र सिंह अन्य लेखपालों एवं थाना पुलिस के साथ गांव में पहुंचे। इस दौरान दोनों गाटा संख्या की पैमाइश कराई गई। पैमाइश के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। तहसीलदार की मौजूदगी में 60 बीघा जमीन की पैमाइश कर चिन्हांकन किया गया। थाना पुलिस की मौजूदगी के चलते कोई भी टीम की कार्रवाई का विरोध नहीं कर सका। तहसीलदार रवीश कुमार ने बताया 25 लोगों ने 60 बीघा ऊसर एवं बंजर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने पर शनिवार को अवैध कब्जा हटवा दिया गया है। दुबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें