फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर बैठा किशोर एचटी लाइन के तार से छुआ, हो गई मौत; पढ़ाई के लिए करता था मजदूरी

Thu, 26 Oct 2023 09:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर बैठा किशोर एचटी लाइन के तार से छू गया करंट लगने से उसकी मौत हो गई। वह पढ़ाई और घर के सहयोग के लिए मजदूरी करता था। 
विज्ञापन
Firozabad News: अश्वनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार की दोपहर आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर बैठा किशोर एचटी लाइन के तार से छू गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस आगे की कार्रवाई करा रही है।  

विज्ञापन


मामला फरिहा थाना क्षेत्र के नगला कांस गांव का है। गांव निवासी अश्वनी (17) पुत्र आशाराम परिवार का खर्च चलाने और पढ़ाई के लिए मजदूरी भी करता था। बृहस्पतिवार को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी आलू की बोरियों के ऊपर बैठकर मंडी की ओर जा रहा था। बरथरा के समीप 11 हजार लाइन की चपेट में आ गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर सुनकर परिजन के बीच कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि अश्वनी बहुत ही मेहनती था। वह पढ़ाई के साथ साथ मेरा हाथ भी बंटाता था। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि किशोर का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें