फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 02 Nov 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपने पहुंचे ​शिक्षक संगठन के पदा​धिकारी। स्त्रोत: स्वयं। - फोटो : जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपने पहुंचे ​शिक्षक संगठन के पदा​धिकारी। स्त्रोत: स्वयं।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें छात्र ऑनलाइन हाजिरी का विरोध दर्ज कराया। साथ ही शिक्षकों की प्रमुख मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व में परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं की ऑनलाइन हाजिरी के निर्देश जारी किए गए थे। शिक्षकों ने तब भी इस व्यवस्था से जुड़ी कठिनाइयों की जानकारी विभाग और शासन को दी थी, जिसके बाद वार्ता के लिए ऑनलाइन हाजिरी पर रोक लगाई गई थी। बावजूद इसके अब फिर से छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विभिन्न एप और ऑनलाइन कार्यों में उलझाकर वास्तविक पठन-पाठन से दूर किया जा रहा है। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षक चाहते हैं कि बच्चों की उपस्थिति पारंपरिक ढंग से विद्यालय में दर्ज की जाए, ताकि उनका समय और ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहे। इस अवसर जिला संरक्षक भानुप्रताप सिंह, जिला मंत्री सलिल यादव,डॉ.उमाशंकर धनगर,राघवेंद्र सिंह जादौन, प्रमोद कुमार, सविता वर्मा, चंद्रशेखर, पंकज शर्मा, जीतपाल, दिलीप गोयल, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें