शिकोहाबाद। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को भी पाली इंटर कॉलेज में अटेवा के बैनरतले शिक्षकों ने आवाज उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार से यूपीएस योजना को वापस लेने तथा पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की।
अटेवा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कृष्णज ने कहा कि पुरानी पेंशन हम सभी सरकारी कर्मचारियों का अधिकार है। इस योजना के लागू न होने पर हम सभी का और हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकार में जाता दिखाई दे रहा है। केंद्र सरकार को अभी हाल ही में लागू की गई यूपीएस योजना को वापस लेना चाहिए, क्योंकि यह योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है। वहीं पुरानी पेंशन को कर्मचारियों के हित में बहाल करना चाहिए।
इस अवसर पर डाॅ. राघवेन्द्र सिंह, डाॅ. सहदेव सिंह चौहान, प्रधानाचार्य रवि मिश्रा, राजीव शर्मा, राजपाल सिंह, प्रेम स्वरूप, डाॅ. नीलम, अमृता तिवारी, सीमा सिंह, डाॅ. संगीता, सुनीता एवं डाॅ. अजब सिंह समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।