फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवे स्टेशन पर जल्द मिलेगी एस्केलेटर और लिफ्ट की सेवा

Sat, 07 Sep 2024 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास कार्य का निरीक्षण करने मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्य की गति को बढ़ाने एवं अन्य यात्री सुविधाओं पर जोर दिया। उन्होंने जल्द ही रेलवे स्टेशन परिसर में एस्केलेटर और लिफ्ट की सेवा शुरू होने की बात भी कही। मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज हिमांशू बडोनी अधिकारियों के काफिले के साथ शुक्रवार सुबह 6ः50 बजे शिकोहाबाद पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास कार्य की समीक्षा की। उन्होंने योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। अधीनस्थ अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि उक्त कार्य को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण किया जाए। इसके लिए कार्य की गति को बढ़ाएं।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने यात्री सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उन्होंने वातानुकूलित वीआईपी कक्ष तैयार कराए जाने के निर्देश दिए। यात्रियों के लिए एस्केलेटर व लिफ्ट जल्द शुरू कराने को कहा। कहा, दूरदराज से आने वाले रेलयात्रियों को यहां खानपान की बेहतर सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उनके साथ सीनियर डीईएन, सीनियर डीओएम श्री कृष्ण शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक राजेश्वर सिंह, डब्ल्यूएमआई राकेश ग्रोवर, आरपीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें