जनपद में तैनाती के लिए परेशान शिक्षक-शिक्षिकाएं घर से नजदीक या नगरीय इलाकों के मनपसंद स्कूलों में तैनाती के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं, लेकिन सारी व्यवस्था ऑनलाइन होने से उनकी मेहनत सफल नहीं होगी। अधिकांश शिक्षकों ने अपने घर के करीब स्कूलों की सूची भी तैयार कर ली है, जिसमें वह तैनाती चाह रहे हैं। तैनाती ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर की जाएगी। किस स्कूल में शिक्षकों की तैनाती होनी है, उन स्कूलों की सूची भी निदेशक कार्यालय से जारी होगी।
यह भी पढ़ेंः- सपा सांसद डिंपल यादव का सरकार पर हमला: बोलीं- मणिपुर घटना जितनी संवेदनशील...सरकार का रवैया उतना ही संवेदनहीन
बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि स्थानांतरित शिक्षकों की रिलीविंग व ज्वाइनिंग शासन के निर्देशों के अनुसार की गई है। पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, उसके लिए ही शिक्षक-शिक्षिका आवेदन करेंगे। इसमें दिव्यांग और महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। शासन स्तर से ही काउंसलिंग के बाद स्कूल पर तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक पोर्टल पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के नाम दिखने लगेंगे। 18 अगस्त को स्कूल का आवंटन हो जाएगा।