फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अध्यापक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी बीएलओ का सहयोग

Wed, 19 Nov 2025 07:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। प्रशासन द्वारा समय से एसआईआर प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए अध्यापक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। स्कूल समय से पहले और उसके बाद संबंधित बूथ के स्कूलों के अध्यापक बीएलओ के साथ रहकर सहयोग करेंगे। इसके लिए सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक का समय तय किया गया है। तहसीलदार जसराना रवीश कुमार ने बताया एसआईआर प्रक्रिया को समय से पूरा करने के लिए अध्यापकों एवं आंगनबाडी कार्यकतार्ओं को लगाया जा रहा है। स्कूल समय के बाद बीएलओ का सहयोग करने का कार्य करेंगे। सहयोग नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


बीएलओ को दिए गए किट बैग
जसराना। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मिले फार्म को वितरण करने एवं वापिस लाने के लिए किसी प्रकार का बैग नहीं मिलने पर बीएलओ को परेशानी हो रही थी। बीएलओ की समस्या को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग बीएलओ के लिए बैग भेजे गए हैं। नायब तहसीलदर जसराना नरेंद्र कुमार ने बुधवार को बीएलओ को बैग का वितरण किया। बैग मिलने पर बीएलओ खुश दिखाई दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें