फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फर्जीवाड़े के आरोप में शिक्षक को किया निलंबित

Fri, 14 Jul 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद ब्लाॅक में तैनात शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया। शिक्षक को बुलंदशहर पुलिस ने फर्जीवाड़े के मामले जेल भेजा है। बुलंदशहर से पत्र आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बुलंदशहर की थाना रामघाट पुलिस ने शिकोहाबाद में छापा मारकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें मुहब्बतपुर अहीर शिकोहाबाद स्कूल के प्रधानाध्यापक भी शामिल था। बुलंदशहर पुलिस के अनुसार बुलंदशहर में तैनात एक शिक्षक वहां से फर्जी कागजात पर ऋण लेकर गायब हो गया था। पुलिस की पड़ताल में शिकोहाबाद निवासी एक व्यक्ति का नाम सामने आया तो उसने शिकोहाबाद में ही तैनात प्रधानाध्यापक अरणो राजन का भी नाम बताया। पुलिस को पता चला कि प्रधानाध्यापक ने ही फर्जी प्रमाण पत्र बनाए थे। इसके भी प्रमाण पत्रों के फर्जी होने का संदेह है। इस पर पुलिस ने इसे भी गिरफ्तार कर तीन जुलाई को जेल भेज दिया।
इधर विवेचक थाना रामघाट बुलंदशहर के उपनिरीक्षक शीलेंद्र गौतम ने 11 जुलाई को विभाग को पत्र भेजकर अवगत कराया कि प्रधानाध्यापक मुहब्बतपुर अहीर शिकोहाबाद को तीन जुलाई को गिरफ्तार कर जिला कारागार बुलंदशहर में भेजा गया है। विवेचक की आख्या एवं खंड शिक्षाधिकारी की आख्या के बाद में तीन जुलाई से जेल में होने के कारण जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार पांडे ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। यह शिक्षक तीन जुलाई से ही स्कूल से गैरहाजिर था। दस जुलाई को खंड शिक्षाधिकारी शिकोहाबाद ने प्राथमिक स्कूल मुहब्बतपुर अहीर स्कूल का निरीक्षण किया था। तीन जुलाई से प्रधानाध्यापक के गैरहाजिर होने की रिपोर्ट बीईओ ने विभाग को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें