फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सोशल मीडिया पर भाजपा पदाधिकारी पर टिप्पणी करने पर शिक्षक निलंबित

Mon, 06 Jul 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ पोस्ट करना सहायक अध्यापक को भारी पड़ गया। बीएसए ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए शिक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच खोल दी है। वहीं, शिक्षक ने कार्रवाई को राजनीतिक दबाव में लिया गया फैसला बताते हुए निष्पक्ष सुनवाई नहीं होने का आरोप वाला वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार विकास खंड एका के प्राथमिक विद्यालय भदाना-2 में तैनात सहायक अध्यापक प्रदीप प्रताप सिंह पर सोशल मीडिया पर भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ पोस्ट की थी। इन आरोपों को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बीएसए ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा स्टाफ नियमावली-1973 और सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के तहत कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकास खंड जसराना निर्धारित किया गया है।

शिक्षक ने कहा, पहले शांतिभंग में करा चुके हैं पाबंद
फेसबुक पर शिक्षक प्रदीप ने जारी की वीडियो में कहा है कि एक मामले में एसडीएम टूंडला ने उनके पक्ष में आदेश किया। भाजपा के एक पदाधिकारी विरोधी पार्टी के साथ थे। आदेश होने के बाद भी काम नहीं हुआ तो पुलिस में आईजीआरएस डाली। भाजपा नेता ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए शांति भंग में पाबंद करा दिया। शिक्षक का कहना है भाजपा नेता के आवास पर मिलने के लिए गए तो उन्होंने, कहा कि जिले में जो भी होता है, मेरी मर्जी से होता है। बछगांव चौराहा के पास आतीपुर खेरिया के निकट बातचीत के बहाने से बुलवाया तथा भाजपा नेता के भाई सहित 10-12 लोगों ने मारपीट की तथा मुंह में पिस्टल रख दी। थाने में सुनवाई नहीं हुई तथा तत्कालीन एसएचओ ने समझौते की पेशकश रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें