बरई स्थित बीआरसी पर काउंसलिंग कराने के दौरान अपने कागज तैयार करते शिक्षक
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में शुक्रवार से 379 और शिक्षक शामिल हो जाएंगे। पूरे दिन काउंसलिंग चली। शुक्रवार को आगरा के आरबीएस कॉलेज खंदारी पर आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई गई। दूसरे दिन महिला और छूटे हुए अभ्यर्थी काउंसलिंग कराने आए। शिक्षक बनने से एक दिन पूर्व ही अभ्यर्थी कोविड़ के नियमों का भूल गए। सामाजिक दूरी का पालन करना अभ्यर्थी भूल गए। बीएसए अरविंद पाठक, एबीएसए जितेंद्र सिंह, एबीएसए विनोद कुमार पांडेय ने भी काउंसलिंग स्थल का निरीक्षण किया।
आज वितरित होंगे नियुक्ति पत्र
बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि राजा बलवंत सिंह महाविद्यालय खंदारी आगरा में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र शुक्रवार को दोपहर एक बजे से वितरित किए जाएंगे। अभ्यर्थी स्वयं के वाहन से भी जा सकते हैं। जिन अभ्यर्थी के पास वाहन की व्यवस्था नहीं हैं, उनके लिए बीएसए कार्यालय पर सुबह 10 बजे से बस द्वारा ले जाया जाएगा। शिक्षकों और जिला समन्वयक की ड्यूटी लगाई गई है। मास्क और सैनिटाइजर लेकर अनिवार्य रूप से आना होगा।