फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिक्षक बीएलओ ड्यूटी पर, बच्चों को पढ़ाती मिली रसोइया

Sun, 10 Mar 2024 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। विद्यालय में दाखिला प्रमाण पत्र की पुष्टि कराने के लिए गए दिव्यांग सभासद और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के बीच विवाद हो गया। आरोप है शिक्षक ने सभासद एवं परिजन के साथ अभद्रता कर दी। शिक्षक ने एसआई के साथ भी फोन पर वार्ता करते हुए अभद्रता की। सभासद ने बीएसए फिरोजाबाद से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की 12 वर्षीय पुत्री घर से नाराज होकर कहीं चली गई थी। उसे पुलिस ने पलवल के एक आश्रम से बरामद की थी। इसको पुलिस ने बरामद करने के बाद उसकी जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं प्रवेश प्रमाण पत्र की पुष्टि करने का प्रयास किया। नाबालिग के पिता के अनुसार उसकी पु़त्री भारतीय स्टेट बैंक के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यन्नरत है। इसके चलते वार्ड संख्या 4 की दिव्यांग सभासद रितु गिहार नाबालिग के पिता के साथ विद्यालय पहुंचे। जहां तैनात शिक्षक अरविंद कुमार से अनुरोध किया, सभासद का आरोप है कि शिक्षक द्वारा अभद्रता की गई।
सभासद का आरोप है कि जब वह विद्यालय पहुंचे तो रसोइया बच्चों को पढ़ा रही थीं। सभासद ने जरूरी दस्तावेज के लिए एसआई साहब सिंह से शिक्षक की वार्ता फोन के जरिए कराई तो शिक्षक ने एसआई से भी अभद्रता कर दी। इसके चलते पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस के आने से पहले ही शिक्षक मौके से फरार हो गया। जब पुलिस विद्यालय पहुंची, तो वहां पुलिस को भी छात्र-छात्राओं को रसोइया सुखदेवी पढ़ाती हुई मिलीं। इसकी शिकायत अधिकारियों से करने के बाद शिक्षक वापस विद्यालय पहुंचा। तब कहीं जाकर पुलिस के कहने पर शिक्षक ने एडमीशन एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र का लेटर बनाकर पुष्टि की। सभासद ने रसोइया द्वारा बच्चों को पढ़ाने एवं शिक्षक द्वारा अभद्रता करने की शिकायत बीएसए फिरोजाबाद से भी की है।
विज्ञापन







हमने शिक्षक से पूरा मामला जाना है। उसने रसोइया को छोड़कर बीएलओ ड्यूटी पर जाने की बात कही है। उसको सोमवार को बीएसए कार्यालय बुलाया गया है। जहां उससे जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन




आशीष पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें