फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुराने हाईवे पुल पर दिखेगी हरियाली, खर्च होंगे 40 लाख

Sun, 10 Mar 2024 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के बीचोंबीच पुराने हाईवे से गुजरने वालों को हरियाली का अनुभव होगा। नगर निगम जैन मंदिर से नगला बरी तक हाईवे पुल तक आगरा की तर्ज पर बड़े-बड़े गमले रखवाएगा। गमलों में छायादार व फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। कार्ययोजना का कार्यादेश जारी कर दिया गया है।राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत जैन मंदिर से नगला बरी चौराहे तक पौधरोपण के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की हरी झंडी मिल गई है। निगम द्वारा अक्तूबर-नवंबर में तैयार की गई कार्ययोजना की पूर्ति पर करीब 40 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी। कार्ययोजना के तहत जैन मंदिर से नगला बरी चौराहे तक सड़क डिवाइडर पर बड़े-बड़े गमले रखवाए जाएंगे। पांच फीट ऊंचे और 2.5 मीटर व्यास वाले गमलों में तमाम तरह के छायादार व फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। गमलों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगेंगे। कार्ययोजना की पूर्ति के लिए नगर निगम द्वारा कार्यदायी संस्था को कार्यादेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


राहगीरों, वाहन चालकों को होगा हरियाली का अनुभव
पुराने हाईवे की लंबाई लगभग 1.5 किलोमीटर है। छायादार व फूलदार पौधे लगने के बाद पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को हरियाली का अनुभव होगा।

पूर्व में लगाए गए ट्रीपॉट हो गए गायब
निगम द्वारा करीब दो वर्ष पुराने हाईवे पर लगाए गए ट्रीपॉट मौके से गायब हो गए। शरारतीतत्वों ने हाईवे पुल पर लगाए सैंकड़ों ट्रीपॉट को तोड़ दिया।
-
पुराने हाईवे पुल पर हरियाली दिखे, इसके लिए एन कैप के तहत गमले स्थापित करा पौधरोपण कराया जा रहा है। लगभग 40 लाख की कार्ययोजना पर जल्द ही अमल होगा।
कामिनी राठौर, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें