फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: शिक्षिका की जान के पीछे पड़ा पति...पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, बयां किया दर्द

Thu, 22 Jan 2026 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शिक्षिका ने पति पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
शिक्षिका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के  नगला करन सिंह में एक पति ने अपनी पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि महिला बाल-बाल बच गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


 नगला करन सिंह निवासी पूनम की शादी जनपद इटावा के लालपुर निवासी अभिषेक उर्फ जिमी के साथ हुई थी। पूनम इटावा के ही एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। पूनम का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अभिषेक उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर काफी समय से अपने मायके में रह रही है। वर्तमान में दोनों के बीच न्यायालय में तलाक का मुकदमा विचाराधीन है।

 मंगलवार की रात उसका पति अभिषेक दो अन्य साथियों के साथ आया और ज्वलनशील पदार्थ जलाकर फेंक दिया। मुस्तैदी दिखाते हुए खुद को बचाया। आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है और अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें