फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा सिस्टम: शिक्षिका को डीएम से मिलने भी न दिया, इसलिए एबीएसए ने लगाई फटकार; वीडियो हुआ वायरल

Sat, 17 Oct 2026 02:44 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के टूंडला में स्कूल के बदहाल रास्ते की समस्या लेकर बच्चों के साथ समाधान दिवस पहुंची प्रधानाध्यापिका को डीएम से मिलने से रोकने और फटकार लगाकर भगाने का आरोप लगा है। शिक्षिका ने कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने की बात कही, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी ने उनके तहसील पहुंचने को नियम विरुद्ध बताया।
 
विज्ञापन
शिक्षिका को डीएम से मिलने भी न दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय सवाल खड़े हो गए, जब अपनी मूलभूत समस्याओं की गुहार लगाने पहुंचे स्कूली बच्चों और शिक्षिका को आलाधिकारियों से मिलने देने के बजाय अन्य अधिकारियों ने फटकार लगाकर भगा दिया। 
विज्ञापन



   
 
Trending Videos

जिलाधिकारी और डीआईजी के नेतृत्व में चल रहे समाधान दिवस में गांव जरारा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राजेश सिसौदिया विद्यालय के कच्चे और बदहाल मार्ग की समस्या को लेकर दोपहर करीब 12 बजे तहसील पहुंची थीं। उनके साथ स्कूल के बच्चे भी अपनी बात रखने आए थे। तहसील में मौजूद मातहत कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रधानाध्यापिका व बच्चों को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मिलने से पहले ही रोक लिया।

 

 आरोप है कि फरियाद सुनने के बजाय प्रशासनिक अमले ने मामले को दबाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद तहसीलदार देवानंद तिवारी ने बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) ज्योति पाठक को बुलाकर शिक्षिका को जमकर फटकार लगवाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एबीएसए ने शिक्षिका को देख लेने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। इसके बाद तहसील प्रशासन ने बच्चों को आनन-फानन में एक निजी वाहन में बैठाकर वापस स्कूल भिजवा दिया।  

 
विज्ञापन

बच्चों और शिक्षिका को डीएम तक न पहुंचने देना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। शिक्षिका राजेश का कहना था कि कई बार विभाग व प्रधान को बच्चों की समस्याओं से अवगत कराया गया, किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई तब वह बच्चों को लेकर तहसील पहुंची थी।  मामले में बीईओ ज्योति पाठक का कहना है कि शिक्षिका का तहसील पहुंचना नियम विरुद्ध है, कोई समस्या थी तो पहले उन्हें बताया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें