टैक्सेशन बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेशचंद्र एडवोकेट के निर्देशन में कार्यकारिणी का गठन किया गया। कैलाशचंद्र गुप्ता एडवोकेट अध्यक्ष व राजीव अग्रवाल एडवोकेट को महासचिव चुना गया।
टैक्सेशन बार एसोसिएशन में संगठन के चुनाव को लेकर इस बार आपस में गतिरोध दिखा। संगठन चुनाव को लेकर अधिवक्ता दो फाड़ हो गए। संगठन के चुनाव के लिए 21 एवं 22 दिसंबर को नामांकन दाखिल हुए वहीं 23 को नाम वापसी के साथ 24 को आगरा गेट पर स्थित वर्धमान पैलेस के प्रांगण में चुनाव कराया गया। चुनाव में कैलाश चंद्र गुप्ता एडवोकेट को अध्यक्ष, राजीव अग्रवाल एडवोकेट को महासचिव, विनोद कुमार सक्सेना को उपाध्यक्ष, अभिषेक गोयल को उपाध्यक्ष, विशाल जैन कोषाध्यक्ष, नितिन जैन विकास उपाध्याय एडवोकेट, मुजफ्फर अली को संयुक्त सचिव एवं महेश चंद्र बंसल, गिरीश चंद्र जैन, किशन मित्तल, राजेश कुमार राठौर, मनीष मित्तल, पराग बंसल, राहुल शर्मा, आशुतोष अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, आशीष अग्रवाल को कार्यकारिणी का सदस्य एवं राजीव अग्रवाल एडवोकेट को डायरेक्टर प्रथम बनाया गया। अंशुल अग्रवाल, मीतू जैन, संदीप बंसल एवं संभागीय कर अधिवक्ता फोरम मैनपुरी संभाग के चेयरमैन देवेंद्र शर्मा मौजूद थे। वहीं गत दिवस सुभाष चंद्र पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में वीरेंद्र कुमार गर्ग को अध्यक्ष एवं राहत अली खान को महासचिव बनाने के साथ पूरी टीम चयनित हुई थी।