फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथक कर बताई बारीकियां

Sun, 05 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना मऊमाला नृत्य करतीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
संस्था स्पिक मैके एवं शब्दम राजकीय इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय आंवल खेड़ा, पालीवाल महाविद्यालय शिकोहाबाद एवं नव दुर्गा कॉलेज इंटर बहादुरपुर में कथक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। नृत्यांगना मऊमाला नायक एवं उनकी साथी कलाकार नीतू कुमारी ने कथक नृत्य के माध्यम से नवरस, विष्णु दशा अवतार को प्रदर्शित किया। साथ ही उन्होंने बच्चों को मंच पर बुलाकर छात्र-छात्राओं को कथक नृत्य की बारीकियों के बारे में बताया। इसी क्रम में हिंद लैंप्स परिसर स्थित संस्कृति भवन में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्रोताओं ने एकाग्र होकर कथक का आनंद लिया। पालीवाल महाविद्यालय में डा. आरसी गुप्ता, राजकीय इंटर कालेज आंवलखेड़ा में संजीव भारद्वाज एवं नव दुर्गा इंटर कालेज में जोगेंद्र सिंह के संरक्षण में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में शब्दम एवं स्पिक मैके चेप्टर की ओर से माया शर्मा, सविता शर्मा, मनमोहन सिंह मंजर-उल वासै, अरविंद यादव उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें