फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालातः बदहाल सड़कें, मुसीबत में मुसाफिर

Mon, 12 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद/नारखी। जिले की सड़कें गड्ढों में समा गईं। वाहन बिना हिचकोले के नहीं निकलते। कभी एक्सल टूट जाता है तो कभी बाइक फिसल जाती है। फिसले भी क्यों नहीं तीन हजार किलोमीटर लंबाई वाले सड़कों में 1500 किमी से भी अधिक सड़क खराब हो गईं। सरकारी अफसर या नेता तो भले ही सड़कों के चमाचम होने का दावा करें लेकिन हकीकत तो कुछ और ही है।
विज्ञापन



फीरोजाबाद से कोटला-फरिहा मार्ग
इस मार्ग की हालत ग्राम गौंछ व कुतुकपुर चनौरा के करीब काफी खराब हो गई। गहरे गड्ढे उनमें जलभराव के कारण राह निकलना तक दूभर है। बसपा शासन में स्वीकृत हुए मार्ग का निर्माण तो अभी तक नहीं कराया। ग्रामीण जनता आंदोलन तक की चेतावनी दी चुकी है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी कई बार इसका प्रस्ताव शासन को भेज चुके हैं।

नारखी से पचोखरा का मार्ग
12 किलोमीटर मार्ग की हालत काफी खराब है। सड़क पर गिट्टियां तो डाल दीं लेकिन डेढ़ वर्ष के बाद भी निर्माण की सुधि नहीं ली।

नारखी से असन चौराहा
मार्ग पर तो हाल ही में पेंचवर्क कराया गया। ऐसा पेंचवर्क किया कि बनने के साथ उखड़ गया। उखड़ी गिट्टियां दो पहिया वाहनों को दुर्घटनाग्रस्त करने का काम करती हैं।
विज्ञापन


फीरोजाबाद से खैरगढ़
मार्ग पर भी गिट्टी कूटने के बाद निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं कराया। इस मार्ग पर उड़ती धूल ने ग्रामीणों की राह ही मुश्किल कर दी।

कसबा फरिहा से नारखी
इस सड़क पर उखड़ी गिट्टियां दोपहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। किसान आए दिन चुटैल हो जाते हैं। ग्रामीण शिकायत करते-करते थक गए लेकिन मार्ग की सुध किसी ने नहीं ली।

फरिहा से जलेसर
इसौली चौराहे के समीप गड्ढे हो गए हैं। गिट्टियों को डालकर काम अधूरा छोड़ दिया। आखिर ग्रामीण मार्ग के सुधार की मांग को ही लेकर दर-दर भटकने को विवश हैं।

बोली ग्रामीण जनता...
- सड़क की हालत काफी खराब है, गड्ढों में फंसकर आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरते हैं। काफी शिकायत की परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई।
रामगोपाल निवासी गौंछ

-सड़कों ने वाहनों की उम्र घटा दी। जनता ने आंदोलन भी किया परंतु कोई हल नहीं निकाला। सड़क नहीं बनीं तो क्षेत्र की जनता आंदोलन को बाध्य होगी।
सुनील निवासी गौंछ

-नारखी से पचोखरा को जाने वाले मार्ग की हालत काफी खराब है, सड़क को डेढ़ वर्ष पूर्व खोदकर डाला था लेकिन बनाया नहीं गया। दस किलोमीटर चक्कर लगाने को वह विवश हैं।
तेजवीर सिंह गढ़ी अफोह

- नारखी-पचोखरा मार्ग पर गिट्टी डालकर विभाग भूल गया। आरआरएम इंटर कालेज बछगांव पढ़ने को जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
अरविंद सिंह गढ़ी अफोह

तीन हजार किलोमीटर लंबाई वाली करीब 1200 सड़कें जिले में वर्तमान में हैं। इनमें 1100 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। 1500 किलोमीटर लंबाई की सड़कों की हालत खस्ता है। इनके सुधार के लिए 400 करोड़ धनराशि की डिमांड की है। फीरोजाबाद, फरिहा, कोटला मार्ग के साथ ही अन्य मार्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कालीचरन यादव, एक्शईएन पीडब्ल्यूडी फीरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें