फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा से अपनी पहचान बनाएं: रामवती चौधरी

Thu, 05 Nov 2015 08:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के ठाकुर बीरीसिंह इंटर कालेज प्रांगण में तीन दिवसीय 26वां जनपदीय क्रीड़ा समारोह का धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्षा रामवती चौधरी और डीआईओएस रविंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित, झंडारोहण और कबूतर उड़ाकर किया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामवती चौधरी ने कहा कि खेल हमारे शरीर को ही नहीं अपितु हमारे बौद्धिक स्तर का भी विकास करता है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि ये खेल ही हैं जो हमें जनपद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाते हैं। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कहा कि सभी प्रतियोगी खेल को खेल भावना से खेलें इसे स्पर्धा के रूप में लेते हुए अपनी, अपने विद्यालय की नई पहचान बनाएं।

उन्होंने कालेज में प्रबंधक सुरेंद्र सिंह नौहवार द्वारा अल्प समय में स्टेडियम तैयार करने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में यह एकमात्र विद्यालय बन गया है, जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम है। खेलकूद प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के दौरान बच्चों ने मां सरवती वंदना एवं अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक और बीरी सिंह कालेज के प्रधानाचार्य नरोत्तम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद फीरोजाबाद के लगभग 100 विद्यालयों के बच्चों ले प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन


पहले दिन सीनियर और जूनियर वर्ग में छात्र-छात्राओं की विविध दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।  इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष उमेश यादव, खेल सचिव अजय कुमार सिंह, डा. राघवेंद्र सिंह, विमला विजयश्री, कृष्ण अवतार शर्मा, सुरेंद्र यादव सभी प्रधानाचार्य, दिनेश कुमार, धर्मवीर सिंह, रामकेश यादव, चरन सिंह, कमलेश यादव नरेंद्र यादव, कुमकुम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पहले दिन बछगांव का रहा दबदबा
टूंडला (ब्यूरो)। जनपदीय क्रीड़ा समारोह में पहले दिन बछगांव का दबदबा रहा। 800 मीटर जूनियर वर्ग बालिका में बछगांव की करिश्मा प्रथम, बछगांव की प्रियंका द्वितीय और जसराना की तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर जूनियर वर्ग बालकों में शिकोहाबाद के शीलेंद्र प्रथम, बछगांव के विमल कुमार द्वितीय, बछगांव के राहुल तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर सीनियर वर्ग बालिका में बछगांव की कु. प्रियंका प्रथम, सिरसागंज की कल्पना द्वितीय, बछगांव की दीपा तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर सीनियर वर्ग बालक में सिरसागंज का विकास प्रथम, सिरसागंज के शिवप्रताप द्वितीय और जसराना के जितेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर सब-जूनियर बालिका वर्ग में फीरोजाबाद की शबनम गुर्जर प्रथम, बछगांव की काजल द्वितीय और बछगांव की लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें