फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिना सलाह दवा लेने और गलत इस्तेमाल से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

Sat, 27 Sep 2025 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में राष्ट्रीय एंटीबायोटिक दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित हुई। विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक का अनावश्यक या गलत उपयोग न करने की सलाह दी। इससे दवा प्रतिरोधी बैक्टीरिया का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- राष्ट्रीय एंटीबायोटिक दिवस पर हुई जागरूकता संगोष्ठी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के 100 शैय्या चिकित्सालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय एंटीबायोटिक दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई।
प्राचार्य डा. योगेश कुमार गोयल ने आमजन को एंटीबायोटिक के महत्व, इसके गलत उपयोग से होने वाले नुकसान और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लेने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बालरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एलके गुप्ता ने बताया कि एंटीबायोटिक जीवन रक्षक दवाएं हैं, जो बैक्टीरिया जनित संक्रमणों से लड़ने में मदद करती हैं। इनकी वजह से कई घातक बीमारियों पर नियंत्रण पाया गया है, लेकिन इनका गलत और अनावश्यक उपयोग शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि कई बार लोग वायरल बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी या फ्लू में भी एंटीबायोटिक का इस्तेमाल करने लगते हैं, जो पूरी तरह गलत है। बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक का सेवन और दवाओं का कोर्स अधूरा छोड़ देना दवा प्रतिरोधी बैक्टीरिया को जन्म देता है। इससे आम बीमारियों का इलाज भी मुश्किल हो जाता है और भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. अनामिका सचान, डॉ. विपुल अग्रवाल, डॉ. सरीन अग्रवाल, डॉ रितु वर्मा और डॉ. राजीव ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें