फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना 500 का नोट न लेने पर श्रमिक को पीटा

Mon, 19 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
पुराना 500 का नोट न लेने पर श्रमिक को पीटा - फोटो : अमर उजा‍ला
विज्ञापन
500 रुपये का पुराने नोट न लेने पर एक कारखाने में श्रमिक के साथ मारपीट कर दी गई। मारपीट का विरोध करने वाले श्रमिकों को भी कार्य से हटा दिया। श्रमिकाें ने कारखाने के बाहर काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी की।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कारखाने में शुक्रवार को दतौजी निवासी प्रमोद कुमार कारखाने में कार्य करने पहुंचा था। उसे मंडी से कार्य पर बुलाया गया। पहले दिन कारखानेदार ने अगले दिन मजदूरी देने की बात कही। शनिवार को काम करने के बाद जब प्रमोद ने पैसे मांगे तो उसे 500-500 के नोट दिए। प्रमोद ने 500 का नोट लेने से इनकार किया तो कारखाने का मैनेजर भड़क गया और श्रमिक के साथ मारपीट कर दी। श्रमिक का आरोप है कि जब मैंने 500 का नोेट लेने से इनकार किया तो मैनेजर गिरीश ने मारपीट की। साथियों ने विरोध किया तो गुलाब, पूरन, घनश्याम, प्रेमवीर, अशोक को भी कार्य से हटा दिया।
श्रमिकों से मारपीट एवं कार्य से हटाए जाने की सूचना पर हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने श्रमिकों की समस्या सुनने के बाद घटना पर आक्रोश जताया। मौके पर मौजूद संगठन के कार्यकर्ता व श्रमिकों ने कारखाना स्वामी के खिलाफ नारेबाजी की। इस संबंध में कारखाना स्वामी का कहना है कि मेरे कारखाने में किसी कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना नहीं हुई है। इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें