फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: श्रीराम काॅलोनी की समस्याओं को लेकर दिया सांकेतिक धरना

Sun, 17 Sep 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्रीराम काॅलोनी की समस्याओं को लेकर रविवार को सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। नगर निगम प्रशासन से काॅलोनी का समुचित विकास कराए जाने की मांग की। गलियों का निर्माण नहीं कराने पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है। कोटला रोड स्थित श्रीराम काॅलोनी की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय निवासी डाक्टर अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि गलियों का शीघ्र निर्माण नहीं कराया गया तो जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों का गठबंधन होकर शहर की सही सड़कों को उखड़वाकर दोबारा बनाने का काम किया जा रहा है। रविंद्र परिहार ने कहा कि नगर निगम के अफसरों के फोन नहीं उठाने के कारण जनता आखिर समस्या से किसे अवगत कराए। अधिकारी व जनप्रतिनिधि मिलकर नगर निगम के पैसे को लूटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र तोमर, कुसुम सिंह, ऊषा देवी, संध्या मिश्रा, भानू प्रताप सिंह, जयवीर सिंह, बंटी गुप्ता, अंकुश अग्रवाल, सोनू राठौर, देवेश शर्मा लालू, समुद्र गुर्जर, योगेश शर्मा, आभा शर्मा, सुनीता शर्मा, राधा तोमर सहित काफी क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें