बघेल कालोनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ नगर मजिस्ट्रेट ने मिठाई बनाने वाले केंद्र पर छा
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। खाद्य विभाग ने मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मिलावटी मिठाई बना रहे हलवाई के यहां छापा मारा। मौके से संदिग्ध खाद्य पदार्थ बरामद होने पर टीन ने हलवाई पर 25 हजार का जुर्माना लगाया। साथ ही मिठाई नष्ट करवा दी।
पुलिस चौकी ककरऊ कोठी पर तैनात एक उपनिरीक्षक ने खाद्य विभाग की टीम को मिलवाटी मिठाई बनाने की सूचना दी थी। इस पर मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने गंगा रिसोर्ट के पास बघेल कॉलोनी में छापेमारी की। तभी रामनिवास हलवाई के दुकान पर मिठाई में संदिग्ध पदार्थ की मिलावट करते मिले।
टीम ने सैंपल लेकर 110 किलोग्राम मिठाई नष्ट करा दी। साथ ही साढे़ पांच किलोग्राम अज्ञात खाद्य पदार्थ को सील कर दिया। हलवाई से 25 हजार का जुर्माना भी लगाया। खाद्य अभिहित अधिकारी डॉ सुधीर कुमार सिंह ने हलवाई पर बिना पंजीकरण के व्यवसाय करने का भी मामला दर्ज करवाया है।