फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की ब्रांड एंबेसडर सीमारानी निमेष का हुआ सम्मान

विज्ञापन
ब्रांड एंबेसडर सीमा रानी का सम्मान करते अपर नगर आयुक्त - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन शहरी स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के अंतर्गत जीरो वेस्ट समारोह का आयोजन पालीवाल हॉल में किया गया। इस दौरान नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 144 सफाई कर्मचारियों एवं स्वयं सहायता समूह जहावीर ग्रुप को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य थीम कूड़ा रहित थी। ब्रांड एंबेसडर सीमारानी निमेष का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने किया। कार्यक्रम के दौरान शहर की नई ब्रांड एंबेसडर सीमा रानी निमेष को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सीमारानी निमेष ने कहा कि वह बेसिक शिक्षा में प्रधानाध्यापिका है। उन्होंने एमएससी वनस्पति विज्ञान नारायण डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद तथा इंटरमीडिएट एवं स्नातक की शिक्षा महात्मा गांधी बालिक (पीजी) कॉलेज से प्राप्त की।
विद्यालय स्तर पर ग्राम एवं नगर निगम की सीमा में एनजीओ की सहायता से समय-समय पर स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन करवाते रहे हैं। मतदाता जागरूकता के लिए 2014 और 2015 एनजीओ टीम के साथ राज्यपाल द्वारा 25 जनवरी मतदाता दिवस पर सम्मानित किया गया। 2021 में मिशन शक्ति के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उनका नाम नामित किया गया। ब्रांड एंबेसडर सीमा रानी को सम्मानित करने वालों में अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप सिंह, दलवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें