फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स पार करते पकड़ा बर्खास्त सिपाही

Tue, 14 Apr 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 बर्खास्त सिपाही ट्रेन में लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था। मंगलवार को भी उसने महिला का पर्स पार कर दिया लेकिन यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। आगरा कैंट पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोटा के दादूगढ़ी एक्सटेंशन निवासी शुभ्रा गुप्ता पटना कोटा एक्सप्रेस के बी-2 कोच में सवार थीं। मंगलवार सुबह ट्रेन टूंडला से आगरा कैंट आ रही थी। एत्मादपुर स्टेशन के पास कोच में मौजूद सिपाही ने सीट पर रखा उनका पर्स पार कर दिया। अन्य यात्रियों ने उसे देख लिया। आननफानन सिपाही ने चेन पुलिंग की कोशिश की लेकिन यात्रियों ने उसे पकड़कर ट्रेन में चल रहे आरपीएफ स्क्वैड को सौंप दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश बाबू पुत्र खुशीलाल निवासी गांव गुलाबनगर, इटावा बताया। महिला ने आगरा कैंट जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि राजेश को जून, 2014 में मथुरा पुलिस लाइन से किसी मामले में विभागीय जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। वह सोमवार शाम मरुधर एक्सप्रेस से कानपुर गया था। कानपुर सेंट्रल पर एक यात्री की जेब से मोबाइल, एक हजार रुपये लूट लिए। उस पर कानपुर में ही लूट के तीन मुकदमे दर्ज हैं।

नशे के लिए करता है वारदात
जीआरपी प्रभारी ने बताया कि राजेश नशे का आदी है। बर्खास्त होने के बाद वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए वह वारदात करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें