फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में 11 वर्षीय बच्चे के टूटे जबड़े का हुआ ऑपरेशन

Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के दंत रोग विभाग में 11 वर्षीय बालक के टूटे जबड़े की जटिल सर्जरी नई तकनीक से सफलतापूर्वक की गई। ऑपरेशन पूरी तरह निशुल्क किया गया।
विज्ञापन

रसूलपुर निवासी तौफिक का 11 वर्षीय पुत्र फैजान 25 अगस्त को छत से गिरकर घायल हो गया था। हादसे में उसके निचले जबड़े की हड्डी टूटने के साथ दोनों तरफ कान के पास स्थित जबड़े के जोड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे वह मुंह खोलने-बंद करने और भोजन करने में असमर्थ था।
दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. किरन कुमारी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने बच्चे को पूरी तरह बेहोश करने के बजाय जबड़े और संबंधित मांसपेशियों को सुन्न कर ऑपरेशन किया। टूटी हड्डी को आर्चबार, प्लेट और स्क्रू की मदद से सही स्थिति में जोड़ा गया। प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल ने बताया कि संस्थान में बच्चों के जबड़े की चोटों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें