फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विद्युत पोल सही करने के लिए बड़ा बाजार की रोकी आपूर्ति

Sat, 04 Oct 2025 07:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- पांच घंटे तक बिजली नहीं मिलने से परेशान हुए लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। बड़ा बाजार में झुके हुए पोल को सही करने के चलते बड़ा बाजार में 5 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों का गरमी में हाल-बेहाल रहा। वहीं विद्युत अधिकारियों ने शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति को सुचारू किया। इससे लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शहर के बड़ा बाजार में विद्युत पोल झुक गया था। जिसको सही करने के लिए कई बार विभाग में शिकायतें की गई थीं। शनिवार को विद्युत विभाग की टीम ने इस पोल को सही करने का कार्य शुरू कर दिया। इससे पूर्व नौशहरा फीडर से बड़ा बाजार की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 बजे करीब बाधित कर दी गई, जोकि शाम पांच बजे तक सुचारू नहीं हो सकी। ऐसे में स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपूर्ति सुचारू होने के बाद ही लोगों ने गरमी में राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन






बड़ा बाजार में एक विद्युत पोल झुका हुआ था। जिसको सही करने का कार्य कराया जा रहा था। इसलिए आपूर्ति को प्रभावित किया गया था। कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।



हरि सिंह, विद्युत उपखंड अधिकारी, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें