फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्लायर्स असमंजस में, कारखानेदार बोले- आज से संचालित होंगी इकाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्लायर्स असमंजस में, कारखानेदार बोले- आज से संचालित होंगी इकाइयां
विज्ञापन

- एसपी सिटी और सहायक श्रमायुक्त की मौजूदगी में माउथ ब्लोइंग इकाइयों से जुड़े लोगों की हुई वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। माउथ ब्लोइंग इकाइयों में कांच उत्पादों की दरें बढ़ने से कारखानेदारों व सप्लायर्स के बीच शुरू हुए गतिरोध को थामने के लिए सोमवार को घंटे मंथन चला। सहायक श्रमायुक्त अरुण कुमार सिंह एवं एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र की मौजूदगी में हुई वार्ता में दोनों पक्षों ने गतिरोध समाप्त करने पर सहमति जताई। कारखानेदारों ने आज से इकाइयां संचालित करने की बात कही है। वहीं सप्लायर्स में अभी भी असमंजस हैं। उनका कहना है कि मंगलवार को साथियों के साथ बैठक करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आखिर पहले से लिए गए आर्डरों को नई दरों पर कैसे पूरा करेंगे, इस बात की चिंता है।
माउथ ब्लोइंग कांच उत्पादों की दरों में 20 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी के कारण कारखानेदारों व सप्लायर्स के बीच गतिरोध के चलते कांच कारखानों में तीसरे दिन भी कामकाज ठप रहा। अफसरों के साथ हुई बैठक में एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश बंसल टोनी व यूपीजीएमएस अध्यक्ष राजकुमार मित्तल सहित कई कारखानेदार व सप्लायर्स मौजूद रहे। करीब दो घंटे तक चली वार्ता के बाद सहायक श्रमायुक्त, यूपीजीएमएस अध्यक्ष और सप्लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने अपना अपना पक्ष रखा। सहायक श्रमायुक्त और यूपीजीएमएस अध्यक्ष ने वार्ता के बाद मंगलवार से माउथ ब्लोइंग इकाइयों में काम शुरू होने का दावा किया है। वहीं सप्लायर्स एसोसिएशन के अशोक ठाकुर व देवेंद्र दीक्षित हालांकि इस बैठक से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने मंगलवार को शहर के सभी सप्लायर्स की बैठक बुलाई है। बैठक के बाद ही वर्तमान दर पर काम चलाने अथवा नहीं चलाने पर निर्णय लेने की बात कही है।
विज्ञापन

--
वार्ता में ये लोग रहे मौजूद
वार्ता में कारखानेदारों की ओर से संजय अग्रवाल, ऋषि गुप्ता, पराग गुप्ता, दीपक अग्रवाल बिटिया आदि और सप्लायर्स एसोसिएशन की ओर से देवेद्र तिवारी,गुड्डू गुप्ता,रोहित वर्मा, अमित दिवाकर, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
-कामबंदी गलत है। दोनों पक्षों के साथ एसपी सिटी कार्यालय में वार्ता की। हमने दोनों पक्षों से काम शुरू के साथ आपस में वार्ता करने की सलाह दी है। ताकि औद्योगिक गतिविधियां सुचारु रहें। मंगलवार से माउथ ब्लोइंग इकाईयों में कामकाज पटरी पर लौटेगा।
- अरुण कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त
- सप्लायर्स पहले अपने आर्डर के काम चलाने शुरू करें। फिर वार्ता करें। वार्ता के माध्यम से रेट बढ़ोतरी के बारे में आपसी सहमति बनाई जा सकती है। हम सप्लायर्स के साथ वार्ता करने में कोई एतराज नहीं।
विज्ञापन

- राजकुमार मित्तल, अध्यक्ष, यूपीजीएमएस
एसपी सिटी और सहायक श्रमायुक्त की मौजूदगी में हुई वार्ता सौहार्दपूूर्ण ढंग से हुई। हम काम चलाने को तैैयार हैं। हालांकि इससे पूर्व मंगलवार को अपने अन्य साथियों के साथ एक बैठक करेंगे। बैठक में जो भी निर्णय होगा। उसी के हिसाब अंतिम निर्णय लिया जायेगा।
- अशोक सिंह ठाकुर, सप्लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें