प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज जिले में पहुंचेंगे। पूर्वाह्न 11
बजे उनका हेलीकाप्टर आगरा लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेस वे स्थित ग्राम गलपुरा पर
उतरेगा। इसके बाद वह कार से ग्राम सुजुनीपुर में बने मंच पर पहुंचेंगे।
यहां संबोधन के बाद ताज कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।