विद्युत विभाग की अंडरग्राउंड केबिल डालने के लिए प्राइवेट कंपनी ने सुहाग नगर जैसे भीड़भाड़ वाले मैन चौराहे पर मौत का गड्ढा बना दिया है। गड्ढा पिछले एक सप्ताह से खुला पड़ा है। ऐसे में रात के समय में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते ठेकेदार द्वारा पूरे शहर में जगह-जगह गड्ढे खोद कर डाल दिए गए हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद मानक अनुरूप सड़क सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है। ऐसे में नगर निगम द्वारा बनाई जा रही सड़कें जगह-जगह से धंस गई हैं। जेएसपी कंपनी द्वारा सुहाग नगर में एलआईसी के ठीक सामने पानी और गैस पाइप लाइन के बीच केबिल डालने को गड्ढा खोदा गया था। पानी की पाइप लाइन के ऊपर केबिल डालने के विरोध के बाद ठेकेदार कार्य छोड़कर चला गया था। ऐसे में यह गड्ढा सप्ताह भर से खुला पड़ा है। ऐसे में कभी भी रात के समय में गंभीर हादसा हो सकता है।