फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फंदे पर लटककर दी जान

सार

गांव दौलतपुर निवासी महिला ने परिजन से विवाद होने पर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद/नारखी। गांव दौलतपुर निवासी महिला ने परिजन से विवाद होने पर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नारखी के गांव दौलतपुर निवासी चांदनी (25) का परिजन से किसी बात को लेकर मंगलवार सुबह विवाद हो गया था। परिवार के अन्य लोगों ने इस विवाद को शांत करा दिया था। दोपहर करीब तीन बजे चांदनी ने कमरे के अंदर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि महिला की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उस पर एक बेटा और एक बेटी है। चांदनी का मायका मैनपुरी जिले के शहर में है। सूचना पर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। देर शाम तक मायका पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें