फिरोजाबाद। नकली नोट छापने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को जेल भेजने के साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उन लोगों पर शिकंजा कसने की बात कह रही है, जो इस गिरोह के संपर्क में थे। इसके साथ ही नकली नोटों का प्रयोग कहां कहां पर किया गया। जिससे इन नोटों को प्रचलन में लाने से रोका जा सके। पुलिस का कहना है कि जेल भेजे गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है।
नकली भारतीय मुद्रा छापने के मामले में रामगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेजा था। रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है। अब उन लोगों को तलाश किया जा रहा है। जो इस गिरोह के संपर्क में थे और उनको इस मामले की पूरी जानकारी थी। इसके साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि आरोपियों ने जाली नोटों को कहां कहां पर खपाया। प्रचलन में लाए गए जाली नोटों को बरामद करने के साथ ही उसके आगे के प्रचलन से रोका जा सके। इसके साथ ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है। इससे आरोपी जेल से छूटकर आने के बाद इस कारोबार को फिर से अंजाम न दे सकें।