जसराना। आईआईटी कानपुर से बीटेक उत्तीर्ण जसराना के गांव नगला बदीला के युवक ने यूपीएससी द्वारा कराई जाने वाली इंजीनियरिंग सविर्सेज परीक्षा (ईएसई) में 74 वीं रैंक हासिल की है। जसराना के गांव नगला बदीला निवासी धर्मपाल सिंह पेशे से किसान हैं। उनके बड़े बेटे हेमंत सिंह को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा कराई जाने वाली ईएसई परीक्षा में सफलता मिली है। हेमंत सिंह का चयन सिविल इंजीनियर के रूप में हुआ है। हेमंत का एक भाई बीटेक करने के बाद एक प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहा है, जबकि छोटा भाई हाईस्कूल परीक्षा की तैयारी कर रहा है।