फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा से अभद्रता के मामले के जांच आख्या सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा से अभद्रता के मामले के जांच आख्या सौंपी
विज्ञापन

नारखी। नारखी थाने की पुलिस चौकी कायथा पर तैनात उपनिरीक्षक के साथ हुई अभद्रता के मामले में शुक्रवार को भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। नारखी थाना पुलिस को न तो ग्रामीणों की ओर से कोई तहरीर दी गई और न ही दरोगा ने तहरीर दी। सीओ टूंडला का कहना है कि उन्होंने जांच आख्या एसएसपी को सौंप दी है।
कायथा चौकी प्रभारी शामिल राठी बुधवार रात करीब नौ बजे अपनी निजी कार से गश्त करते हुए चौकी आ रहे थे। गांव के समीप सड़क पर मां-बेटे के बीच झगड़ा हो रहा था। इस बीच दरोगा ने कार रोकी और दोनों को घर जाने के लिए कहा। इस पर युवक का दरोगा से विवाद हो गया। देखते ही देखते युवक और दरोगा के बीच हाथापाई हो गई। तभी किसी व्यक्ति ने दरोगा की गाड़ी की चाबी निकाल ली। दरोगा फोर्स बुलाने के लिए फोन करने लगा तो भीड़ ने दरोगा का मोबाइल फोन छीन लिया। मामला बढ़ता देख दरोगा मोबाइल फोन और कार को मौके पर ही छोड़कर चौकी पहुंचा और घटना से अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर नारखी थाना पुलिस के साथ सीओ टूंडला अभिषेक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने दोनों पक्षों की बात सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों का कहना था कि दरोगा द्वारा युवक के साथ अभद्रता कर थप्पड़ मार दिया था। दरोगा पर नशे में होने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया है। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। इस संबंध में सीओ अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि गांव वालों ने उपनिरीक्षक के साथ अभद्रता की थी। ग्रामीणों ने भी दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। जांच कर आख्या एसएसपी को सौंप दी है। जिससे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें