फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कोठरी में सेंध लगाकर सबमर्सिबल व स्टार्टर चोरी

Fri, 28 Jul 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ में चोरों ने एक किसान के खेत में लगी कोठरी की दीवार काट कर सबमर्सिबल लगा स्टार्टर व बैटरी आदि चोरी कर ली और फरार हो गए। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन

विजय कुमार निवासी भीकनपुर-शेखूपुर का निवासी है। बृहस्पतिवार रात को चोरों ने किसान विजय कुमार के खेत में बनी कोठरी की दीवार की ईंट निकाल कर सेंध लगा दी। चोर कोठरी के अंदर लगे सबमर्सिबल के ऊपर लगी पंप, स्टार्टर और बैटरी आदि चोरी कर ले गए। सुबह खेत पर देखभाल को पहुंचे किसान विजय सिंह ने घटना की सूचना थाना रामगढ़ पुलिस को दी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। एसओ रामगढ़ रवि त्यागी के मुताबिक घटना के खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें