फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कंप्यूटरीकृत होंगे सब रजिस्ट्रार कार्यालय

Fri, 20 Mar 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। फीरोजाबाद, शिकोहाबाद एवं जसराना के सब रजिस्ट्रार कार्यालय शीघ्र ही कम्प्यूटरीकृत होंगे। इसके लिए शासन ने 19 लाख रुपये जारी किए हैं। धनराशि आने के साथ ही विभाग ने 31 मार्च से पूर्व इस कार्य को पूर्ण कराने की तैयारी शुरू कर ली है।
विज्ञापन


करोड़ों का राजस्व देने वाले सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का हाल काफी खराब है। फर्नीचर का अभाव होने के साथ ही कंप्यूटर के अभाव में काम संचालन में काफी दिक्कत होती थी। शासन के निर्देश पर टूंडला सब रजिस्ट्रार कार्यालय को पहले ही कंप्यूटरीकृत कर दिया गया था। इसके बावजूद जिले के तीन सब रजिस्ट्रार कार्यालय अभी तक पुराने ढर्रे पर संचालित हो रहे थे। इनमें फीरोजाबाद सदर तहसील क्षेत्र के दो कार्यालयों के साथ ही शिकोहाबाद एवं जसराना के भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय शामिल हैं।

 इन तीन कार्यालयों को कंप्यूटरीकृत कराने के लिए शासन की ओर से 19 लाख रुपये जिले के लिए स्वीकृत किए हैं। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में धनराशि आने के साथ ही इसे खर्च करने की कवायद में विभागीय अधिकारी जुट गए है। इसके लिए डीएम विजय किरन आनंद ने एक कमेटी गठित की है। एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सब रजिस्ट्रार कार्यालयों को कंप्यूटरीकृत करने को शासन से 19 लाख रुपये आवंटित किए हैं। इस धनराशि से टूंडला तहसील को छोड़कर शेष को कंप्यूटरीकृत कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें