मृतक रणवीर सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : मृतक रणवीर सिंह का फाइल फोटो।
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर में डायल 112 पर तैनात सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह (58) की शनिवार को बीमारी के चलते उपचार के दौरान मौत हो गई। मूल रूप से कन्नौज के थाना छिबरामऊ अंतर्गत गांव रोरी और हाल निवासी रानी नगर (उत्तर क्षेत्र, फिरोजाबाद) के रहने वाले रणवीर सिंह करीब एक माह से फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित थे। आगरा और एफएच मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद शनिवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी रंजना, तीन बेटों और दो बेटियों का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं।