फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत, परिजन ने मांगा मुआवजा

Sat, 27 Jun 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक विकास का फाइल फोटो। - फोटो : मृतक विकास का फाइल फोटो।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के आजाद नगर निवासी संविदा लाइनमैन विकास (24) की शनिवार सुबह नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। विकास रसूलपुर फीडर पर तैनात था और बीती 6 जून को आसफाबाद के यादव नगर में विद्युत पोल पर काम करते समय अचानक करंट दौड़ने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

पहले उसे आगरा और फिर गंभीर हालत में नोएडा रेफर किया गया था, जहां 21 दिन चले इलाज के बाद शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। देर शाम शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें