फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस लाइन में उप निरीक्षक ने किया हंगामा

Sun, 10 May 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस लाइंस में तैनात एसआई ने शनिवार रात गणना के दौरान जमकर हंगामा किया। पुलिस लाइंस में एसआई विनोद जादौन तैनात है। शनिवार रात पुलिस लाइंस में गणना हो रही थी। उसी दौरान एसआई का किसी बात को लेकर साथियों से विवाद हो गया। यह देखकर कर्मचारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। विवाद ने तूल पकड़ लिया और एसआई हंगामा करने लगा। साथी सिपाही और कर्मचारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह शांत नहीं हुआ। एसआई द्वारा हंगामा करने की सूचना मिलने पर सीओ लाइंस राजेश गुनावत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसआई का मेडिकल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उसे मेडिकल कराने को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां चर्चा थी एसआई ने नशे में हंगामा कर रहा था। सीओ लाइंस राजेश गुनावत ने बताया कि एसआई का अपने साथियों से विवाद हो गया था। इसके बाद एसआई ने हंगामा किया था। एसआई का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और साथियों के बयान के आधार पर मामले की जांचकर एसआई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें