शिकोहाबाद। पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज नसीरपुर में बृहस्पतिवार को कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने छात्रों को करिअर बनाने के टिप्स दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि रविंद्र कुमार वित्त एवं लेखाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वास्थ विभाग के डॉ. विक्रम, डॉ. विजय यादव, इंजी. सोमेन्द्र यादव, डॉ. सुनील कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. यतींद्र सिंह, डॉ. सुधीर कुमार, उषा यादव, काली चरन, ग्रामीण विकास बैंक के मैनेजर आदेश उपाध्याय आदि विशेषज्ञों ने छात्रों को कॅरिअर की जानकारी दीं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपेंद्र यादव, शरद उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, पंख पोर्टल एवं करिअर गाइडेंस प्रभारी सोनी कुमारी, सुरेंद्र कुमार, किसलेय दुबे, सिंकी आदि लोग मौजूद रहे।