फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन मिलेगी टीसी

Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों व अभिभावकों को टीसी लेने के लिए विद्यालय व कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगें। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को ऑनलाइन टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) मिल सकेगी। विभाग की ओर से इस संबंध में डाटा फीडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


जनपद में 1862 परिषदीय विद्यालय संचालित है। जिनमें वर्तमान में एक लाख 82 हजार विद्यार्थी पंजीकृत है। विद्यालय में शिक्षा पूरी करने या किसी अन्य विद्यालय में प्रवेश के लिए टीसी की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए विद्यार्थियों को विद्यालय के चक्कर काटने पड़ते है और टीसी को प्रतिहस्ताक्षरित कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में मौजूद होने का इंतजार करना पड़ता है। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को ऑनलाइन टीसी उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों का यू- डायस के माध्यम से डाटा फीड करा रहा है।

डाट फीड होने के बाद परिषदीय विद्यालयें के साथ ही सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मदरसों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी घर बैठे टीसी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से टीसी प्राप्त कर सकेंगें। ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने के बाद विद्यालयों में आफ लाइन टीसी जारी करने की प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। ऑनलाइन प्रकिया से विद्यार्थियों और अभिभावकों को काफी राहत मिलेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से विद्यार्थियों व अभिभावकों को अनावश्यक दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें