फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जेएस यूनिवर्सिटी में डिग्री न मिलने पर छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा

Tue, 09 Sep 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-03-डिग्री न मिलने के कारण यूनिवर्सिटी में हंगामा करने वाले छात्र-छात्राएं। संवा
विज्ञापन
- डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों ने कैंप लगाकर सुनीं शिकायतें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। जेएस यूनिवर्सिटी में मंगलवार को डिग्री न मिलने के कारण बीएससी प्रथम वर्ष एवं बीएड के छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। सूचना पर डीएम-एसएसपी यूनिवर्सिटी पहुंच गए। उन्होंने यूनिवर्सिटी में कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं की शिकायतें दर्ज करवाईं। समस्या के समाधान के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारियों से संवाद किया।


बिहार राज्य के सैकड़ों छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी से बीएड द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं। आरोप था कि परीक्षा देने के लिए आए थे, लेकिन स्टाफ ने उनसे अभद्रता की। यही आरोप बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का भी रहा। इसके अलावा डिग्री न देने, डिग्री पर दिनांक अंकित न होने जैसे कई आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर हंगामा किया। छात्र विकास कुमार के पिता संजीव कुमार ने बताया कि डिग्री मांगने पर उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। रजिस्ट्रार ने अभद्रता की।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम विशु राजा, एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन यूनिवर्सिटी पहुंच गए। जिन्होंने सभी छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुना। यूनिवर्सिटी से जुड़े अशोक यादव को मौके पर बुलवाकर उनसे डीएम ने संवाद किया। इस मामले में यूनिवर्सिटी की प्रशासनिक अधिकारी गीता यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय कैंपस में कोई भी मारपीट नहीं हुई थी। आए दिन पुलिस व अधिकारी के कैंपस में आने के कारण अव्यवस्था फैल रही है। काम करने में परेशानी खड़ी होती है। अगर कर्मचारी नहीं रहेंगे तो मार्कशीट कौन वितरण करेगा। कुछ लोग जानबूझ कर परेशानी बढ़ाने का काम कर रहे हैं।


आज से यूनिवर्सिटी में अधिकारी लगाएंगे कैंप
यूनिवर्सिटी से संबंधित छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक कैंपस में ही कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेगा। जिसमें छात्र-छात्राओं को डिग्री न मिलना, डिग्री में दिनांक अंकित न होना या फिर स्टाफ द्वारा पैसे मांगना समेत अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह सूचना जिला सूचना अधिकारी ने जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
विज्ञापन



इन छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा

शिकोहाबाद। यूनिवर्सिटी में डिग्री न मिलने और उनमें खामियां होने के चलते बिहार राज्य के छात्र-छात्राओं में भूषण कुमार, संतोष कुमार, सुमन कुमार, सत्यनारायण कुमार, अनुज कुमार, विशाल, पवन, कुंदन, धर्मवीर, गौतम, कृष्ण कुमार एवं मक्खनपुर से वैष्णवी, फिरोजाबाद से सुल्ताना, अमरोहा से विपिन कुमार, शैलेंद्र कुमार समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें