फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पालतू कुत्ते के हमले से छात्र घायल, दिल्ली में कराई सर्जरी

Mon, 13 Apr 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
छात्र पर हमला करता पालतू कुत्ता। स्रोत सीसीटीवी - फोटो : छात्र पर हमला करता पालतू कुत्ता। स्रोत सीसीटीवी
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक हैं। उनका बेटा पूरन शनिवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचा, उसी गली में रहने वाले एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हमले में छात्र के पैर में गंभीर चोट आई। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। घायल छात्र को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आगरा रैफर किया गया। बाद में परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली ले गए, जहां उसकी सर्जरी कराई गई। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें