खंडपीठ की मांग को लेकर नौं वे दिन भी अधिवक्ता और बार एसोसिएशन ने क्रमिक अनशन किया। चीफ जस्टिस्ट हाईकोर्ट के नाम जिला जज को ज्ञापन सौंपा।
क्रमिक अनशन की अध्यक्षता बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने की। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता साथियों से अपील करते हुए कहा जिस तरह से उन्होंने अभी तक के आंदोलन में साथ दिया है 19 तारीख को दिल्ली पहुंचकर संसद का घेराव करने में दें। इससेे आंदोलन रंग ला सके।
सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा यदि केंद्र सरकार आगरा में खंडपीठ की स्थापना पर मोहर लगाती है तो प्रदेश सरकार का यह वादा है कि वह खंडपीठ भवन निर्माण के लिए आगरा में जगह मुहैया कराएगी। धर्म सिंह यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। इसके साथ ही चीफ जस्टिस्ट इलाहाबाद के नाम जिला जज उमेश चंद्र सक्सेना के नाम ज्ञापन सौंपा। सर्वेश यादव, अजय यादव, अजय ओझा, नूर मोहम्मद, प्रभात नगीना, विमल यादव, संपतराम मधुर, नरेश चंद्र गुप्ता थे।
समर्थन में आए कई दल
खंडपीठ की मांग को लेकर बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को विभिन्न संगठनों ने समर्थन देने की घोषणा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उधर टैक्सेशन बार ने भी समर्थन करते हुए आज से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी।
जिलाध्यक्ष प्रधान संघ के जिला महामंत्री रामनिवास यादव ने कहा आगरा में खंडपीठ की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा पिछले कई दिनों से हड़ताल कर आंदोलन को गति देने का काम किया जा रहा है। लेकिन प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा मांगों को दर किनार किया जा रहा है, जो जनआक्रोश का कारण बन सकता है।
सुनील पांडे, डा. रामगोपाल वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद थे। उधर टैक्सेशन बार एसोसिएशन के महासचिव विनोद कुमार सक्सेना ने कहा कि 17 नवंबर को सभी सदस्य हड़ताल पर रहेंगे। पूर्व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामबाबू ने कहा कि आगरा में ही खंडपीठ की स्थापना होनी चाहिए।
वकीलों ने किया मार्ग जाम
आगरा में हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत जसराना के अधिवक्ताओं ने एटा शिकोहाबाद मार्ग जाम कर नारेबाजी की। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम के दौरान बार के अध्यक्ष ओमकार सिंह यादव ने कहा कि जसवंत सिंंह आयोग रिपोर्ट में आगरा में खंड पीठ की स्थापना को आवश्यक बताया।
अधिवक्ता नीलकमल यादव एवं पूर्व अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि आगरा क्षेत्र से इलाहाबाद की दूरी काफी अधिक होने के कारण लोगों को सस्ता एवं सुलभ न्याय नहीं मिल पा रहा है। अजब सिंह यादव, रमेश चंद्र, भुवनेश, पवन, रघुवीर सिंह, योगेंद्र प्रकाश वर्मा, बलबीर सिंह नीलकमल यादव, सत्यपाल सिंह यादव आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
टूंडला में अधिवक्ता आज बनाएंगे मानव श्रंखला
टूंडला ब्यूरो। आगरा में बैंच की स्थापना को लेकर चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन की श्रंखला में बुधवार को टूंडला तहसील के अधिवक्ता मानव श्रंखला बनाएंगे। यह निर्णय बार एसोसिएशन की हुई बैठक में लिया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामरक्षपाल सिंह व सचिव रविन्द्र सिंह ने सभी अधिवक्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा है।