फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: बिजली बिल जमा नहीं करने वालों पर सख्ती, 35 बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन; जारी रहेगा अभियान

Tue, 19 Aug 2025 11:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वालों पर विभाग ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से अभियान चलाकर 35 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
बिजली बिल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में यूपीएसआईडीसी क्षेत्र के ओपी नगर और प्रकाश नगर में बिजली विभाग ने बकाया बिल की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बकाया जमा न करने वाले 35 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन


बिजली विभाग की टीम ने औद्योगिक और आवासीय इलाकों में पहुंचकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि यह कदम लगातार बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध उठाया गया है। 

विभाग द्वारा पहले ही उन्हें नोटिस जारी किया गया था, लेकिन तय समय सीमा में भुगतान नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को कई बार चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया। आगे भी यह अभियान अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें