फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी और रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Sun, 24 May 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गांव तिलयानी में ग्रामीणों को जागरूक करते आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान। स्रोत रेलवे पुलिस - फोटो : गांव तिलयानी में ग्रामीणों को जागरूक करते आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान। स्रोत रेलवे पुलिस
विज्ञापन
शिकोहाबाद। तिलियानी गांव में रविवार दोपहर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। जीआरपी चौकी प्रभारी हरीश कुमार और आरपीएफ उपनिरीक्षक रामवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों और युवाओं को ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने, रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से रील या वीडियो बनाने और अवैध रूप से ट्रैक पार करने जैसी जानलेवा गतिविधियों से दूर रहने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ट्रेनों पर पथराव और ट्रैक पर रील बनाना गंभीर अपराध हैं ऐसे रेलवे नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ग्रामीणों को रेलवे एक्ट की धाराओं, हेल्पलाइन नंबर और सरकारी सीयूजी नंबरों की जानकारी भी साझा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें