फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीपी निर्माण को शासन ने साढे चार करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत यमुना किनारे बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए शासन की ओर से चार करोड़, 59 लाख, 46 हजार रुपये शासन ने नगर निकाय अनुभाग की ओर से स्वीकृत किए हैं। इस धनराशि के मिलने के साथ सीवरेज प्लांट का काम काफी तेजी से होगा।
विज्ञापन

विधायक मनीष असीजा ने बताया कि कांचनगरी के सीवरेज सिस्टम को सुधारने के लिए पिछले करीब 20 वर्षों से कार्ययोजना बनाने का काम चल रहा है। शहर में लाइन बिछाने के साथ यमुना किनारे प्लांट स्थापित किया है। दो अरब, दो करोड़, 80.68 लाख रुपये की इस परियोजना में शासन की ओर से 172 करोड़, छह लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं।
इस धनराशि से शहरी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के साथ सीवरेज सिस्टम प्लांट को स्थापित किया है। इस धनराशि के खर्च हो जाने के साथ ही शासन की ओर से जलनिगम को 459.60 लाख रुपये की नई किश्त जारी की है। उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव अवधेश कुमार मिश्रा ने धनराशि जारी करने के साथ हिदायत दी है कि धनराशि को अहारित करके स्टेट लेविल नोडल (एसएलएनए) के खाते में रख्री जाएगी।
विज्ञापन

जिस काम के लिए धनराशि आवंटित की जा रही है, वही काम कराया जाए। कोई सामग्री खरीदी जाए तो वह नियमानुसार करें। शासन से धनराशि जारी होने के साथ नगर निगम क्षेत्र में संचालित हो रहे सीबरेज सिस्टम का काम काफी तेजी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें