फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अधिवक्ता पर हमले के विरोध में कामकाज रखा ठप

Thu, 17 Aug 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अधिवक्ता लज्जाराम राजपूत पर जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन फिरोजाबाद ने बुधवार को जनपद न्यायालय में कामकाज ठप करके नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक से दोषियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने और अधिवक्ता को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की। बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ता लज्जाराम राजपूत पर जानलेना हमले के विरोध में बुधवार को जनपद न्यायालय में कामकाज ठप रखा। इसके कारण मुवक्किलों को बैरंग लौटने को मजबूर होना पड़ा। इधर बार के अध्यक्ष जेपी यादव एडवोकेट ने कहा कि बार के सदस्य एवं बरिष्ठ अधिवक्ता लज्जाराम राजपूत पर उनके ही आवास पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावर बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करके हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। महासचिव योगेंद्र सिंह बघेल एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे है जो चिंतनीय है। उन्होंने लज्जाराम राजपूत पर हुए हमले की निंदा की है। इधर संघ के कोषाध्यक्ष केके राजपूत,आनंद कुमार गौतम उर्फ अन्ना ठाकरे ने हमले की निंदा की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। अधिवक्ताओं ने कहा पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। निंदा करने वालों में अरबाज खान, जितेंद्र प्रताप सिंह जौली, वीरभान सिंह बघेल, अरशद अली, शीबा खान एवं इरफान सहित अन्य काफी अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें