फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सैफई परिवार की बेटी दामाद सहित 9 पर केस

Thu, 17 Aug 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला उद्यान अधिकारी डाॅ. संजीव कुमार वर्मा ने सैफई परिवार की बेटी व दामाद सहित नौ कोल्डस्टोरेज संचालकों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। इन्होंने आलू भंडारण करने से पूर्व लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराया है। उद्यान विभाग ने आलू भंडारण से पूर्व सभी शीतगृह स्वामियों को अपने लाइसेंस नवीनीकरण कराए जाने के निर्देश दिए थे। लेकिन कई कोल्ड स्टोेरेज संचालकों ने लाइसेंस के नवीनीकरण का काम प्रारंभ नहीं किया। अभिलेख अधूरे होने के कारण इनको विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए। जवाब नहीं देने के कारण विभागीय अधिकारी ने इनको गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जिला उद्यान अधिकारी डाॅ, संजीव कुमार वर्मा ने विभागीय लिपिक के माध्यम से शिकोहाबाद स्थित सिलेट सिंह कोल्ड स्टोरेज किशनपुर के पूरन सिंह,भूदेवी पत्नी श्रीनाथ देव एवं श्रीदयाल के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में अभियोग पंजीकृत कराया है। थाना सिरसागंज में मैं. जगदंबे शीतगृह पैगू रोड सिरसागंज के निदेशक तीन निदेशक विनोद कुमार, राघवेंद्र सिंह, सतेंद्र कुमार के खिलाफ थाना सिरसागंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन व भाजपा नेत्री पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव, बहनोई अनुजेश प्रताप सिंह, बहन की सास पूर्व विधायक उर्मिला यादव के खिलाफ अरांव थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। इनका शीतगृह भारौल में राधा कृष्ण नाम से संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें